फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   agriculture

इंतजार की घड़िया खत्म, 15 से गुलजार होगी कृषि मंडी

Mon, 13 Apr 2020 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
agriculture
लॉकडाउन के चलते मंडी समिति में पसरा सन्नाटा। - फोटो : ETAH
कल से गुलजार होगी जिले की कृषि मंडी
विज्ञापन

-फोटो-10
शासन ने निर्धारित किया 1925 रुपये प्रति क्विंटल का रेट, 88 क्रय केंद्र खोले
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। अन्नदाता के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। 15 अप्रैल से कृषि उत्पादन मंडी किसानों के लिए खोल दी जाएगी, जिससे वह अपना गेहूं यहां आढ़तियों को बेच सकें। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने 88 क्रय केंद्र भी निर्धारित किए हैं। इनके माध्यम से सरकारी रेट 1925 रुपये पर गेहूं की खरीद की जाएगी, जबकि बीस रुपये तौलाई के अतिरिक्त लिए जाएंगे। ये किसानों को भुगतान के साथ वापस कर दिया जाएगा।
किसानों की फसल तैयार है और कटने के बाद खुले खलिहान में पड़ी हुई है। ऐसे में किसानों के साथ सरकार की भी चिंतित हैं। मंडी सभापति एसपी वर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी सुबह पांच से नौ बजे तक खुलेगी। इसके बाद सुबह नौ से तीन बजे तक किसान अपने गेहूं की मंडी में बिक्री कर सकता है। वहीं दोपहर तीन से रात आठ बजे तक अढ़तिया इस अनाज का लदान कर सकेंगे। राठ आठ बजे मंडी के गेट पर ताला लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी किसानों के लिए एकल आगमन की व्यवस्था की गई है। वहीं, किसानों के मंडी आने के लिए पास की कोई जरूरत नहीं है। वहीं अढ़तिया और पल्लेदारों को सचिव की संस्तुति पर पास की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि मंडी में करीब 150 आढ़तिया हैं।
विज्ञापन

---------------------
88 खरीद केंद्र बनाए
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि जिले में 88 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 6, पीसीएफ के 57, यूपीएसएस के 19, कर्मचारी कल्याण निगम 2, यूपी एग्रो 3, भारतीय खाद्य निगम को एक केंद्र आवंटित किया गया है। सभी केंद्रों पर 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 6 हजार पांच सौ मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
यह रहेंगी बंदिशें: किसानों को फसल की कटाई के लिए पांच श्रमिकों को पर्याप्त दूरी और मास्क आदि के साथ अनुमति दी गई है। वहीं पल्लेदारों और आढ़तियों को भी हिदायत दी गई है कि वह अपने कांटे पर भीड़ न लगने दें और मास्क सहित सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करें। वहीं, प्रशासन ने गेहूं भरने से पूर्व किसान अपने बारदाना को नीम के पानी में धोकर सुखा लें। उसके बाद ही उसमें गेहूं भरकर बाजार में बेचने के लिए लाएं।
------------------
किसानों को नहीं आने दी जाएगी समस्या
गेहूं की फसल पककर कटने लगी है। ऐसे में किसानों को फसल मंडी तक लाने में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सरकारी खरीद केंद्रों सहित आढ़त पर किसान अपना गल्ला बेच सकते हैं। इस दौरान मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंस के लिए मंडी स्टॉफ सहित पुलिस को तैनात किया जाएगा।

-सुखलाल भारती, जिलाधिकारी
---------------------
खेत पर जाकर भी खरीद सकते हैं फसल
जो फर्म किसानों की फसल खेत पर ही जाकर खरीद करना चाहती हैं, वह इसके लिए आवेदन करें। उन्हें अनुमति दी जाएगी। इस दौरान किसी को भी सरकारी दर से कम पर खरीद नहीं करने दी जाएगी।
-केशव कुमार, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed