फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agra captured the trophy for the fifth time

पांचवीं बार आगरा ने ट्राफी पर किया कब्जा

Sat, 02 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Sat, 02 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Agra captured the trophy for the fifth time
आगरा जोन के अष्टम अंडर जनपदीय क्रिकेट पुलिस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आगरा ने मैनपुरी को 42 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। समापन अवसर के मुख्य अतिथि डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में आगरा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजों ने 19.1 ओवर में 120 रन पर बनाए। अरविंद कुमार ने 27 गेंदों पर 43 रन, अजय किशोर ने 28 रनाें का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी की टीम बीस ओवर में आठ विकेट खोकर महज 78 रन ही बना पाई। इस तरह से आगरा ने मैनपुरी पर 42 रनों से जीत दर्ज कर ली। मैनपुरी की ओर से शैलेन्द्र लाल ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। वहीं आगरा की ओर से प्रदीप ने तीन विकेट लिए। मैन आंफ द मैच, व आंफ द सीरीज आगरा के अरविंद कुमार, वेस्ट बालर का खिताब मैनपुरी के सतीश को दिया गया। अंकित तोमर, संजीव कुमार को वेस्ट अंपायरिंग की ट्राफी से नवाजा गया। मैच की कॉमेंट्री एलआइयूू प्रभारी केडी सिंह ने की। इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि चुनाव की व्यस्तता के बाद भी टूर्नामेंट काफी अच्छा रहा। साथ ही अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की तारीफ की ।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी एसके सिंह, एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ सदर डीएस गर्ब्याल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed