फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After the rape, the girl committed suicide by hanging

दुष्कर्म के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 20 Apr 2022 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
After the rape, the girl committed suicide by hanging
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर में अकेली किशोरी को देख गांव का युवक घुस आया था। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 अप्रैल को उसके ससुर की मृत्यु हो गई थी। पत्नी को लेकर वह गमी में गए हुए थे। 16 वर्षीय पुत्री घर पर पशुओं की देखभाल के लिए अकेली रह गई थी। 19 अप्रैल को शाम 5 बजे घर लौटकर आए। दरवाजा अंदर से बंद था, जो खटखटाने पर भी नहीं खुला।
विज्ञापन

इस पर भतीजा पड़ोस की छत से घर में गया। वहां देखा कि गांव का ही युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान भतीजे से उसकी हाथापाई हुई। सनी भतीजे को धक्का मारते हुए दरवाजा खोलकर भागा। हम लोग भी पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे। घर में अकेली रह गई पुत्री ने बदनामी के डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप लगाया है कि कि मेरी पुत्री की मौत उसकी वजह से ही हुई है। थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने और पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed