फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After the rain, the fog slowed down, making it feel cold.

Etah News: बारिश के बाद कोहरे ने थामी रफ्तार, सर्दी का अहसास

Sun, 22 Mar 2026 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the fog slowed down, making it feel cold.
एटा। दो दिनों से जारी बारिश व खराब मौसम के बाद शनिवार की सुबह शहर घना कोहरा छाया रहा। सुबह दृश्यता 10 मीटर से भी कम होने के कारण यातायात प्रभातिव हुआ। लोगों को सर्दी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

मार्च में कोहरा देखकर लोग चौंक गए। वहीं तेज हवाओं व बारिश से पहले ही परेशान किसान सुबह का घना कोहरा देख और चिंतित हो उठे। सुबह लगभग 4 बजे से ही शहर में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचाते नजर आए। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। ट्रक चालक बृजेश कुमार ने बताया कि रातभर रुक-रुक कर गाड़ी चलानी पड़ी। कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर आगे तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 4 बजे से यहीं खड़ा हूं।
विज्ञापन


किसानों की चिंता बढ़ी
दो दिन बारिश व हवाओं ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। कई खेतों में गेहूं की फसलें बिछ गई। इससे किसान परेशान दिखाई दिए। किसान गीतम राजपूत ने बताया तेज हवाओं व बारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ है। सुबह घना कोहरा देखकर और चिंता बढ़ गई थी क्योंकि इससे दाना भरने पर असर पड़ सकता है। लेकिन दोपहर में हल्की धूप निकलते ही थोड़ी राहत मिली है। किसान संजय ने कहा सुबह जब खेत पर गया तो चारों तरफ कोहरा ही कोहरा था। लगता था कि मौसम और बिगड़ जाएगा। धूप निकलने से उम्मीद जगी है कि फसलों को कुछ सहारा मिलेगा। कोहरा छंटने व धूप निकलने के बाद दोपहर में शहर की रफ्तार धीरे-धीरे पटरी पर लौटी। बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ी। सुबह तक बंद नजर आने वाली दुकानें खुलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मौसम विभाग ने दी राहत की खबर
कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों में मौसम में तेजी से सुधार की संभावना है। पिछले दो दिनों में मौसम बदला था लेकिन अब बारिश की संभावना कम हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई गई है। फिलहाल दो दिन की बारिश हवाओं व शनिवार को कोहरे के बाद धूप ने किसानों को राहत पहुंचाई है।
-------

सुबह छाया घना कोहरा मार्च में हुआ सर्दी का अहसास
मारहरा। मौसम में बदलाव के बाद शनिवार को सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा जिससे लोगों को मार्च में भी सर्दी का अहसार होता रहा। रात में ठिठुरन भरी ठंड और दिन में बढ़ती गर्मी के उतार-चढ़ाव लोगों स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। बदलते मौसम के कारण सर्दी जुखान के मरीजों की संख्या बढ़ने गई है।

शनिवार सुबह दिन की शुरुआत होते ही घना कोहरा छा गया। लोग मजबूरन रखे हुए स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़े बाहर निकालने लगे। पूरे क्षेत्र में रास्तों, गलियों से लेकर खेत-खलिहानों तक कोहरे की सफेद चादर फैली रही। दृश्यता कम होने से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से हैरान हैं। मार्च के महीने में जहां गर्म हवाओं की उम्मीद रहती है वहीं इस बार कड़ाके की ठंड ने सभी को सोच में डाल दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में जल्द सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed