फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After the rain: Children reached school after wading in dirty water

बारिश के बाद: गंदे पानी में घुसकर बच्चे पहुंचे विद्यालय

Sun, 15 Sep 2024 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
After the rain: Children reached school after wading in dirty water
एटा। तीन दिन की बारिश के बाद शनिवार को परिषदीय स्कूल खुले। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के कई विद्यालयों के बाहर भरे गंदे पानी से होकर विद्यार्थियों को गुजरना पड़ा। विद्यालयों के मुख्य द्वार के बाहर कीचड़ भी जमा रहा।
विज्ञापन


बुधवार तड़के से जिले में बारिश होना शुरू हो गई थी। यह शुक्रवार की शाम तक जारी रही। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हो गई। बारिश के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अवकाश के बाद शनिवार को विद्यालय खुले तो विद्यार्थियों को भरे हुए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। भगीपुर के प्राथमिक विद्यालय में कूड़ा विद्यालय परिसर में ही डाला जाता है। बताया गया यहां बारिश में कमरों की छतों से पानी टपकता है। एक कमरे में पिलर चटक गया। जबकि दूसरे की दीवार चटक गई है।
विज्ञापन


दृश्य एक

गांव गंगनपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर कीचड़ थी। इसके अलावा सड़क पर गंदा पानी भरा था। उस पानी में होकर विद्यार्थी गुजर रहे थे। यहां बारिश के कारण पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य दाे
प्राथमिक विद्यालय नगला धनी में विद्यालय जाने वाले रास्ते में पानी भरा हुआ था। शनिवार को यहां कम संख्या में विद्यार्थी आए थे। एक कक्ष जर्जर हालत में है। दो कक्षों में ही सभी विद्यार्थियों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा था।

वर्जन
विद्यालयों के बाहर पानी भरा है ग्राम प्रधान बात की जाएगी। विद्यालय में कक्षों से पानी टपक रहा है, पिलर चटक गया है, उसको दिखवाया जाएगा।

दिनेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed