{"_id":"68a8607ce7edb06a82046533","slug":"after-the-daughter-the-mother-also-turned-out-to-be-suffering-from-malaria-etah-news-c-163-1-eta1004-137930-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बेटी के बाद मां भी निकली मलेरिया पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बेटी के बाद मां भी निकली मलेरिया पीड़ित
Fri, 22 Aug 2025 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में मलेरिया के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 2 मलेरिया पीड़ित मिले। जिन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 2900 मरीजों ने पर्चे बनवाकर इलाज कराया।
मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती हरिप्यारी (50) निवासी सहवाजपुर ने बताया कि 3 दिन से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक से दवा लेने के लिए पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। बताया कि तीन दिन पहले बेटी रीता को मलेरिया हुआ था जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में कराया था। अब हमें भी मलेरिया निकला है।
सोनी (16) निवासी हरिशचंदपुर रिजोर ने बताया कि 4 दिन से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए आए। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। मलेरिया पीड़ित मरीजों को संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं मेडिसिन विभाग में 600 मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे। इसमें 400 मरीज बुखार के थे। शेष डायरिया पेट दर्द आदि के मरीजों को उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने 50 गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दवा काउंटर के बाहर लगी रही मरीजों की लंबी कतार
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ अधिक होने की वजह से दवा काउंटर पर भी मरीज व तीमारदारों की भीड़ अधिक रही। यहां पर दवा देने के लिए महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइनें लगाई गईं। वहीं वरिष्ठ नागरिक के लिए अलग से कतार लगाई गई। उसके बाद भी मरीज व तीमारदारों को दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।