फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After standing in queue from morning till evening, we got one sack of urea

Etah News: सुबह से शाम तक कतार में लगने के बाद मिली एक बोरी यूरिया

Tue, 12 Aug 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
After standing in queue from morning till evening, we got one sack of urea
यूरिया ले जाती महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिरहची। डीएपी और यूरिया के लिए किसान तरस रहा है। सहकारी समिति पर खाद के वितरण की खबर पर किसान और महिलाएं मंगलवार सुबह से केंद्र पर पहुंच गए। शाम तक कतार में धक्का-मुक्की और पुलिस की फटकार सुनने के बाद यूरिया की मात्र एक बोरी मिल सकी।
विज्ञापन

कस्बे की सहकारी समिति पर मंगलवार को यूरिया वितरण की खबर पर सुबह 6 बजे से किसानों ने डेरा जमा लिया। पुरुषों के मजदूरी करने जाने पर महिलाएं केंद्र पर खाद लेने आ गईं। खाद की सीमित बोरियां होने पर सभी किसानों को खतौनी देखकर एक-एक बोरी दी गई। किसानों की बेहिसाब भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में वितरण किया गया।
विज्ञापन

खाद बंटने की जानकारी पर सुबह 6 बजे घर का काम-काज छोड़कर बारिश में भीगते हुए सहकारी समिति पर आकर लाइन में लग गए। तीन बोरी की जरूरत थी एक ही बोरी मिल सकी। -सीमा देवी, धिरामई
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग मजदूरी करते हैं जो नहीं छोड़ी जा सकती। इसलिए पुरुषों के मजदूरी और बच्चों के स्कूल जाने पर हम मजबूरी में खाद लेने आए। शाम होने पर एक बोरी मिल सकी है। -उर्मिला देवी, विजयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed