{"_id":"67bc6b7f09ec1f4cf303e5ad","slug":"after-quarrel-with-his-sister-in-law-committed-suicide-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी के प्यार में पागल देवर...पत्नी के सामने भी नहीं माना, अब इस हाल में मिली लाश; देखकर कांप गई रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी के प्यार में पागल देवर...पत्नी के सामने भी नहीं माना, अब इस हाल में मिली लाश; देखकर कांप गई रूह
Mon, 24 Feb 2025 06:22 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 24 Feb 2025 06:22 PM IST
सार
युवक के अपने भाभी के साथ संबंध थे। शादी के बाद भी उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। पत्नी के सामने भी उसने भाभी के साथ संबंध जारी रखे। पत्नी ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
भाभी से कहासुनी के बाद दी जान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह एक युवक को अचेतावस्था में लाया गया। चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक गांव नगला गडरिया थाना एका जिला फिरोजाबाद का रहने वाला था। मृतक के चाचा के अनुसार उसके भाभी के साथ संबंध थे। कहासुनी होने पर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव गडरिया निवासी भूदेव सिंह ने बताया कि भतीजा सुरेश (26) खेती करता था। दो वर्ष पूर्व ही जिला इटावा के गांव लोकनी निवासी शिवानी के साथ इसका विवाह हुआ था। शादी से पहले से ही इसके अपनी भाभी के साथ संबंध थे। पत्नी को इस बारे में पता चला तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश ने बात नहीं मानी तो पत्नी शिवानी मायके चली गई और ढाई माह से वहीं रह रही है। चाचा ने बताया कि सोमवार की सुबह सुरेश की उसकी भाभी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से थोड़ी दूर पुराने कच्चे बने पशुबाड़े में चला गया। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई।
जाकर देखा तो सुरेश कच्ची छत की सोठ में पटार (चारपाई बुनने वाली प्लास्टिक की रस्सी) से बने फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज एटा लेकर आए। यहां चिकित्सक ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज से शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए।