फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After killing the young man, the dead body was thrown in the bushes

चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर युवक की हत्या कर शव झाडिय़ों फेंका

Wed, 16 Jun 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was thrown in the bushes
पिलुआ थाना क्षेत्र में गांव भदवास के पास शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : ETAH
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भदवास स्थित पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर युवक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने नग्नावस्था में अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। गांव भदवास के पास सैनिक पड़ाव की झाड़ियों से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने देखा तो नग्नावस्था में 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ था। एएसपी ओपी सिंह, सीओ सदर इरफान नासिर खान पुलिस टीम, फील्ड यूनिट, एसओजी और डॉग स्क्वैड के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। शव जीटी रोड स्थित चौकी से राजपुर जाने वाले रास्ते पर 200 मीटर अंदर सैनिक पड़ाव स्थित झाड़ियों में पड़ा था। जिसे देखने से गला दबाकर हत्या करना प्रतीत हो रहा था। गले में एक सफेद शर्ट भी लिपटी हुई मिली है। युवक के हाथ पर कलावा बंधा है। सीओ का कहना है कि हत्या तीन दिन पूर्व की गई प्रतीत हो रही है। युवक के चेहरे पर हल्की दाढ़ी भी है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed