{"_id":"69a1c290cd657f19d7040813","slug":"after-decades-you-will-get-relief-from-the-unpaved-road-etah-news-c-163-1-eta1004-147013-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास : दशकों बाद कच्चे मार्ग से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास : दशकों बाद कच्चे मार्ग से मिलेगी निजात
विज्ञापन
सकीट ब्लॉक में प्रेमपुरा से शीलमपुरा तक कच्चा मार्ग। संवाद
एटा। सकीट ब्लॉक के अंतर्गत प्रेमपुरा से शीलमपुर तक का मार्ग दशकों से कच्चा था। एमएलसी आशीष यादव की पहल पर अब इसका पक्का निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग के लिए शासन से 75.36 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
जीटी सड़क स्थित शरीफपुर से गोला कुआं तक यह एक किलोमीटर लंबा मार्ग है। बारिश के समय जलभराव और कीचड़ से कई गांवों के लोगों को परेशानी होती थी। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इसके बाद एमएलसी की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क का प्रस्ताव तैयार किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ललित कुमार अग्रवाल ने बताया। बेवर फीडर नहर के प्रेमपुरा पुल से शीलमपुर तक मार्ग बनेगा। करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से लोगों को काफी राहत मिलेगी।