फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ADG inaugurated the study room in the police line.

Etah News: एडीजी ने किया पुलिस लाइन में अध्ययन कक्ष का उद्घाटन

Mon, 01 Dec 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 01 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
ADG inaugurated the study room in the police line.
पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करतीं एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ। स्रोत पुलिस विभाग
एटा। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सोमवार को जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। पुलिस लाइन में अध्ययन कक्ष का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस पहुंचने पर डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी और एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने एडीजी का स्वागत किया। उन्होंने पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, जिम्नेजियम हाल, चिकित्सालय, कैंटीन, आरओ, भोजनालय, आदेश कक्ष और थाना साइबर क्राइम का निरीक्षण किया। राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों और प्रशिक्षणरत आरक्षियों के साथ अपराध एवं कार्मिक गोष्ठी भी की।
विज्ञापन


कर्मचारियों को कर्तव्यों के प्रति समर्पण और जनसेवा भावना से कार्य करने के निर्देश देते हुए मनोबल बढ़ाया। पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में जिले के संभ्रांत जनों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस पेंशनर्स से भी संवाद किया। कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोगों ने जिले की समस्याओं और सुधार से जुड़े सुझाव रखे। इसके बाद एडीजी ने थाना मिरहची पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी श्वेताभ पांडेय, एएसपी अपराध योगेंद्र सिंह, सभी सीओ, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक और जनसंपर्क अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed