फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Action will be taken against roadways bus drivers for negligence

Etah News: लापरवाही बरतने पर रोडवेज बस चालकों पर होगी कार्रवाई

Sat, 28 Dec 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against roadways bus drivers for negligence
एटा। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। यातायात व्यवस्थाओं को संभालने के लिए डिपो से 81 बसें भेजी जाएंगी। यहां लापरवाही करने वाले और बिना वर्दी के बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिपो के अंदर वर्तमान में निगम की 81 और 87 अनुबंधित बसें हैं। इनके सहारे ही पूरे जिले की यातायात व्यवस्था चल रही है और लोग इन्हीं बसों के सहारे आगरा, दिल्ली, बरेली सहित आसपास के जिलों व अन्य प्रांतों की यात्रा करते हैं। इनमें से निगम की पूरी की पूरी 81 बसें महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि यहां जाने वाले हर चालक और परिचालक को वर्दी पहनना अनिवार्य है। बिना वर्दी संबंधी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बिना किसी वजह के ड्यूटी से नदारद रहने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वैसे तो सभी चालक-परिचालकों को वर्दी पहनना जरूरी है। मगर वर्तमान में जिन लोगों को वर्दी भत्ता मिल गया है, वह वर्दी बनवा लें और उसको पहनकर ही बस चलाएं।

जिससे कि यात्रियों को पता चल सके कि बस का चालक और परिचालक कौन है। वहीं, कुंभ मेले में बस संचालन के समय कोई भी चालक या परिचालक के नशे में मिलने की शिकायत पाई गई तो उसके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए सभी चालक-परिचालक दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए ही काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed