फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   action

बिना पंजीकरण के चल रहा नर्सिंग होम सीज

Thu, 16 Apr 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
action
एटा के जलेसर में किया गया अस्पताल सीज। संवाद - फोटो : ETAH
जलेसर(एटा)। कस्बे में संचालित अपंजीकृत नर्सिंग होम पर बृहस्पतिवार को एसडीएम और सीएचसी प्रभारी ने छापा मारकर कार्रवाई की। उन्हें वहां कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर उन्होंने नर्सिंग होम को सीज कर दिया। सीएचसी प्रभारी ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चेतन क्लीनिक के नाम से बने नर्सिंग होम में प्रसव और सिजेरियन आपरेशन भी होते हैं। लॉकडाउन के बावजूद सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा था। इसकी जानकारी एसडीएम अरुण कुमार को मिली। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन शर्मा के साथ छापा मारा। एसडीएम को देखकर नर्सिंग होम में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हेे वहां एक व्यक्ति इलाज करता मिला। सीएचसी अधीक्षक ने उससे अपने कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। वहीं नर्सिंग में उन्हें कई अनियमितताएं मिली। वहां छह मरीज भर्ती मिले, जिनमे से दो मरीजों का सिजेरियन आपरेशन हुआ था। एसडीएम के निर्देश पर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि एक युवक मरीजों का इलाज करते मिला। वह कोई डिग्री नहीं दिखा पाया। इसको लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। वह सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत नहीं था। इस दौरान कोतवाली प्रभारी एमएस भाटी, चिकित्सक डॉ. अनीता सिंह, फार्मासिस्ट अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed