फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accused rescued by pelting stones at police In Etah who went to arrest misdeeds accused

Etah: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव करके आरोपी को छुड़ाया, सिपाही घायल; गाड़ी क्षतिग्रस्त

Fri, 27 Oct 2023 06:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 06:04 PM IST
सार

एटा में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव करके ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया। सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
accused rescued by pelting stones at police In Etah who went to arrest misdeeds accused
Etah News: पुलिस की गिरफ्त में पत्थरबाज आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार की शाम सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करके आरोपी को छुड़ा लिया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


घटना नयागांव थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव की है। गांव निवासी सुखवीर सिंह पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। इसको पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम दरोगा ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव गई थी। यहां पर आरोपी को पकड़ लिया गया, लेकिन परिजन ने 15-20 लोगों के साथ एकत्रित होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान सिपाही आकाश बंसल हाथ में लाठी लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: डंपर ने खड़ी रोडवेज बस में मारी टक्कर, क्लीनर की मौत; चालक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया। इसके कारण पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में थाने से पुलिस बल बुलाया गया और हमला करने वाले दुष्कर्म के आरोपी के पिता भंवरपाल और प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ेंः- पातालकोट एक्सप्रेस हादसा: धमाके के साथ टपकी थीं तरल पदार्थ की बूंदें... और जलने लगी बोगियां; टीम कर रही जांच

दरोगा ललित कुमार की तहरीर पर भंवरपाल, अभिषेक, मीरादेवी, नीरू, कुसमा देवी, इसकी बेटी गार्गी, संतोष और 13 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया था। दो आरोपी पकड़े गए हैं, अन्य की तलाश में टीमें लगी हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed