{"_id":"66ce0fdc34d17228cf0ff8cf","slug":"accused-of-taking-away-teenage-girl-arrested-etah-news-c-163-1-eta1001-121917-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 Aug 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। नाबालिग किशोरी को ले जाने के मामले में 1 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी राजीव लोधी उर्फ लोधेश्वर महाराज को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। यह यहां से नेपाल भागने की फिराक में था। इसको गिरफ्तार करने में कोतवाली नगर पुलिस के साथ ही जनपदीय स्वाट और सर्विलांस टीम शामिल रही।
थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला भगीपुर निवासी आरोपी राजीव लोधी उर्फ लोधेश्वर महाराज 15 जुलाई 2023 को एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। इसके ऊपर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी साधु के रूप में रहता था और जनपद ही नहीं अयोध्या में भी इसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है। काफी दिनों तक इसका पता नहीं लगा तो इसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बताया जा रहा है कि यह नेपाल भागने की फिराक में था तभी मंगलवार को हाईवे पर स्थित नए आरटीओ ऑफिस के पास से इसको गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी अपने दोस्त की ही नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया था। इसने पूछताछ में बताया है कि उसका मित्र के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। वह नेपाल जाने की फिराक में था। न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।