फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of killing a youth by feeding him poisonous substance

Etah News: विषाक्त पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या करने का आरोप

Thu, 21 Aug 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 21 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a youth by feeding him poisonous substance
एटा। खेत पर काम कर रहे युवक को चार लोगों ने जबरन विषाक्त पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मां के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता शिवराज सिंह निवासी नगला भजा ने गांव धनिगा निवासी चार लोगों के खिलाफ थाना पिलुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिवराज सिंह ने रिपोर्ट में लिखा है कि 12 अगस्त को बेटा राहुल उर्फ कालिया और उसकी मां विजयश्री खेत पर काम कर रहे थे। तभी सोरन, रामवीर, दरबारी और संजू निवासी धनिगा मौके पर आकर राहुल को जबरिया कुछ खिलाने लगे। यह देखकर विजयश्री ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इतने में राहुल की तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed