{"_id":"6abff234c09e9a52df0fdceb","slug":"accused-in-sadhus-murder-arrested-brick-recovered-etah-news-c-163-1-eta1014-157623-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: साधु की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बरामद की ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: साधु की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बरामद की ईंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। गांव लालपुर होर्ची में साधु की ईंट से प्रहार कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई खून लगी ईंट बरामद हुई है। आरोपी को लालपुर गांव के बाहर लिंक रोड किनारे खेत से पकड़ा गया।
थाना निधौली कलां प्रभारी आदित्य खोखर ने बताया कि 30 सितंबर की रात भोजराज सिंह उर्फ भोजगिरी निवासी लालपुर होर्ची की सिर में ईंट लगने से मौत हो गई थी। घटना में बृजेश नाम का व्यक्ति भी ईंट लगने से घायल हुआ था। मामले में मृतक के भतीजे देवेंद्र सिंह ने गांव पलिया निवासी संदीप उर्फ गब्बर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।
घटना के बाद संदीप उर्फ गब्बर की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे लालपुर गांव के बाहर लिंक रोड के पास खेत से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी के कब्जे से एक खून लगी ईंट बरामद हुई है जिसे घटना में इस्तेमाल किया गया था। पुलिस को आरोपी के पास से एक पोटली भी मिली।
विज्ञापन
उस पोटली में 1610 रुपये नकद, बीड़ी के दो बंडल, 64 रुपये सिक्कों में, लकड़ी की माला के 21 बीज और आंवला की एक गुठली थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उऩके अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक चरण सिंह नागर, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक उमेश बाबू, आरक्षी अनुज कुमार और विक्रांत शर्मा शामिल रहे।