फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accountant transferred, colleagues sit on strike

Etah News: लेखपाल का तबादला, साथी धरने पर बैठे

Thu, 06 Feb 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Accountant transferred, colleagues sit on strike
तहसील में धरना के दौरन नारेबाजी करते लेखपाल। - फोटो : तहसील में धरना के दौरन नारेबाजी करते लेखपाल।
एटा। सदर तहसील में तैनात लेखपाल संघ की अध्यक्ष कल्पना भदौरिया का तबादला अलीगंज तहसील में कर दिया गया। इस पर गुस्साए लेखपाल बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर सदर तहसील में धरने पर बैठ गए। उन्होंने तहसीलदार के तबादला की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों व लेखपालों ने धरना के दौरान प्रदर्शन व नारेबाजी की। कल्पना का कहना था साथियों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं थीं। उनके निस्तारण को कहा था। मांगे भी जायज रखी गईं थी। यह बातें व्हाट्सएप ग्रुप पर रखीं गईं थी। इसी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को तबादला कर दिया। तहसील अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें कोई पत्र भी रिसीव नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर ही पत्र आदि भेजे हैं। शाम तक लेखपालों का धरना चलता रहा। बाद में उन्होंने उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन दिया।। जिसमें तहसीलदार का तबादला करने की मांग रखी। लेखपालों ने बताया कि शुक्रवार को कलमबंद हड़ताल रहेगी। तहसीलदार संदीप सिंह ने संवाद को बताया कि स्थानांतरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। जो भी निर्देश जिला स्तर से मिलेंगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed