{"_id":"ff9e5a5be13d879b3884c7f997d02180","slug":"accidental-death-of-gram-panchayat-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ग्राम पंचायत सचिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ग्राम पंचायत सचिव की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज- सिंकदराऊ मार्ग पर पथरेकी के निकट बुधवार रात्रि डीसीएम ने बाइक पर सवार सिकंदराऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान को रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सचिव की उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की तहरीर अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ दी गई है।
हाथरस के सिकंदराऊ की ग्राम पंचायत डंडेसरी के सचिव रणधीर सिंह पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी कछेला शेरपुर अमांपुर एवं डंडसरी ग्राम पंचायत के प्रधान विनय कुमार निवासी कदमपुर बाइक से कासगंज के लिए आ रहे थे। जब वे पथरेकी के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया। दोनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने जब दोनों को सड़क किनारे घायल देखा तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर दोनों के परिवारीजन अस्पताल आ गए। चिकित्सकों ने ग्राम सचिव की गंभीर अवस्था देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन उन्हें अलीगढ़ लेकर जाकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गए। उनके शव को वापस कासगंज लाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।