{"_id":"4df2a86224efd60b2d459f73fc07f47b","slug":"accidental-death-of-a-child-people-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे में बालक की मौत, लोगों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बालक की मौत, लोगों ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलना क्षेत्र में एक बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। बालक की मौत पर ग्रामीणों और परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एएसपी, एसडीएम और सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। आक्रोशितों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
उर्वेश (8) पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव एसवीटी स्कूल का छात्र था। 26 जनवरी पर वह विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पैदल घर लौट रहा था। वह जैसे ही राणा इंटर कालेज के समीप पहुंचा तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे दबने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक के आधे हिस्से में सीमेंट की बोरी और आधे हिस्से में शराब भरी हुई थी। घटना की सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पर आ गए। लोगों ने ट्रक चालक को दबोच लिया। सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। बालक का शव देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए और जाम लगा दिया। ट्रक चालक की लापरवाही से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था। लगभग एक घंटे जाम की स्थिति ढोलना रोड पर रही। कासगंज-ढोलना मार्ग पर जाम लगने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना जब प्रशासन के आला अधिकारियों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी राधेमोहन भारद्वाज, एसडीएम संजय सिंह, सीओ सदर सबीह हैदर मौके पर पहुंच गए। आला अधिकारियों के समझाने बुझाने एवं कार्रवाई के आश्वासन के बाद आक्रोशित माने। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। देर सांय ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया।