फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accident

अनियंत्रित होकर बस गड्ढे में गिरी, सात घायल

Wed, 01 Jul 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
accident
एटा। थानाक्षेत्र स्थित गांव के पास बुधवार सुबह रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकाला। जिन्हें एंबुलेंस के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव आसपुर के पास सुबह पांच बजे रोडवेज बस के गड्ढे में गिरते ही तेज आवाज हुई। इससे बस में सुबह-सुबह सो रहीं सवारियों में चीख-पुकार मच कई। शोर-शराबा सुनकर आसपास हाइवे के काम में जुटे मजदूर और ग्रामीण नींद से जागे और मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सिंह ने बताया है कि रोडवेज बस फतेहपुर डिपो की थी और कानपुर से चलकर दिल्ली जा रही थी। निर्माणाधीन हाईवे के गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिरने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

यह लोग हुए घायल
घायलों में सुफिया (24) पत्नी रिजवान, रिजवान (25) पुत्र मोहरमाले निवासी गांव मिरचा थाना सोनवा जिला श्रावस्ती, कमलेश देवी (42) और इनके पति माता बादल (45) पुत्र रामकिशन निवासी धमधुआ थाना कुमारगंज जिला अयोध्या, रोशनी (24) पत्नी दीपक, छेंदी (45) पत्नी शिवगोपाल निवासी गांव शाखा थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर, रामवीर (35) पुत्र रामविलास निवासी महारहा थाना कल्यानपुर जिला फतेहपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed