फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   AC hall and WiFi facility will be available in Abhyudaya coaching.

Etah News: अभ्युदय कोचिंग में मिलेगा एसी हॉल और वाईफाई सुविधा

Fri, 21 Jun 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Jun 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
AC hall and WiFi facility will be available in Abhyudaya coaching.
एटा। प्रतियोगी परीक्षाओं नीट व सिविल सर्विसेज आदि की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों को अब दूसरे जनपदों व प्रदेशों में जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। जीजीआईसी में संचालित होने जा रही अभ्युदय कोचिंग में अभ्यर्थियों को नीट व सिविल सर्विसेज की तैयारी कराई जाएगी। खास बात यह है कि उन्हें यहां एसी हॉल में बैठाया जाएगा और वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन


अभ्युदय कोचिंग अभी तक जेएलएन डिग्री कॉलेज के छात्रावास में संचालित हो रही थी, लेकिन वहां कई तरह की समस्याएं थीं। कुछ समय से तो वहां कोचिंग बंद हो गई थी। कारण कुछ भी हो लेकिन अभ्यर्थियों को नीट सहित सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का मौका नहीं मिल पा रहा था। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पहले कोचिंग का स्थान बदलने को लेकर पहल की। इससे छात्राएं भी आसानी से कोचिंग तक पहुंच जाएं। ऐसे में जीजीआईसी में छात्रावास में कोचिंग चलाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

यहां छात्रावास को दुरुस्त कराया गया। यहां तैयारी के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को समस्या न हो। वह आराम से तैयारी कर सकें। इसके लिए हॉल में एसी लगवाए गए। साथ ही इंटरनेट की सुविधा के लिए वाईफाई कनेक्शन लिया गया है। अभ्यर्थियों को पुस्तकालय की सुविधा भी दी जाएगी। पुस्तकालय में छात्राओं सहित छात्रों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इससे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



---

साक्षात्कार में 10 शिक्षकाें का हुआ चयन
कोचिंग में पढ़ाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। 35 लोगों ने आवेदन किए, इनमें से 26 लोग साक्षात्कार देने आए। 10 व्यक्तियों को पढ़ाने के लिए चिह्नित किया गया।




---

यह अधिकारी पढ़ाने के इच्छुक



अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाने के लिए सकीट बीडीओ सहित बीएसए, दिव्यांगजन अधिकारी व एआरटीओ ने पहल की है। यह अधिकारी भी कोचिंंग में समय- समय पर अभ्यर्थियों को पढ़ाएंगे।

---
जीजीआईसी में कोचिंग की शुरुआत की जा रही है। नीट व सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं। जल्द ही कोचिंग को शुरू कराया जाएगा।

सत्यम त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed