फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Absent Shikshamitra's son misbehaved with BDO

Etah News: गैरहाजिर शिक्षामित्र के पुत्र ने बीडीओ से की अभद्रता

Thu, 30 Jan 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 30 Jan 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Absent Shikshamitra's son misbehaved with BDO
एटा। बीडीओ ने बृहस्पतिवार को बीआरसी क्षेत्र के 5 प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। एक अनुपस्थित शिक्षामित्र के पुत्र ने आकर बीडीओ से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

बीडीओ गोपाल गोयल को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सरोतिया पर दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीडीओ ने प्रेरणा पोर्टल पर दोनों शिक्षामित्र की अनुपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, नथुआपुर प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षामित्र गीता अनुपस्थित पाई गईं। जब उनको जानकारी हुई तो तुरंत अपने पुत्र के साथ विद्यालय पहुंचीं। बीडीओ ने पूछताछ की तो पुत्र भड़क गया और अभद्र व्यवहार करने लगा। साथ ही एक शिक्षक मेडिकल लीव पर पाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी स्कूलों में बीडीओ ने शिक्षक-छात्र उपस्थिति रजिस्टर, साफ-सफाई, बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता आदि की गहनता से जानकारी की। छात्र संख्या ठीक मिली। बीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षामित्रों पर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed