फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Abhyudaya Vidyalaya will compete with convent schools

कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर देंगे अभ्युदय विद्यालय

Tue, 03 May 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Vidyalaya will compete with convent schools
एटा। जिले में संचालित 216 कंपोजिट परिषदीय विद्यालयों का उच्चीकरण कर अभ्युदय विद्यालय बनाया जाएगा। जो निजी कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर देंगे। इनमें कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई के साथ ही खेलकूद के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत पूर्व से संचालित 216 कंपोजिट विद्यालयों का चयन करके आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्चीकृत कर अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनाए जाएंगे।
इनमें उच्च कोटि के माहौल में बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी। जो बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास का स्तर बढ़ाएगी। इन विद्यालयों के भवन भूकंपरोधी होंगे। शौचालय युक्त स्टाफ रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ भोजन की व्यवस्था के साथ ही पक्का डाइनिंग हॉल, आधुनिक रसोईघर, हाथ व डिस्क वॉश यूनिट, यूटिलिटी यार्ड का भी निर्माण किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टेज, खेल के लिए मैदान, झूले भी स्थापित किए जाएंगे। साइकिल स्टैंड व पार्किंग की व्यवस्थाएं, किचन गार्डन और बच्चों की उम्र के अनुसार कक्षा में डेस्क व बैंच उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपाजिट विद्यालयों को अभ्युदय विद्यालयों के रूप में उच्चीकृत किया जाना है। 216 कंपोजिट विद्यालय हैं, जो कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर चलाए जाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। इनमें कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चे पढ़ सकेंगे।
संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed