फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   abhee tak nahin huee aaloo kray kendron kee bohanee

अभी तक नहीं हुई आलू क्रय केंद्रों की बोहनी

Sat, 22 Apr 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
abhee tak nahin huee aaloo kray kendron kee bohanee
किसानों ने सड़कों पर फेंके आलू - फोटो : अमर उजाला
जिले के आलू खरीद केंद्रों पर किसानों का टोटा है। केंद्र खुलने के एक सप्ताह बाद भी केंद्रों पर बोहनी नहीं हो पाई है। सबसे बड़ी समस्या शासन से तय मानक के अनुरूप आलू नहीं पहुंचने का है। इसके चलते केंद्र प्रभारी हाथ पर हाथ धरे बेठे हैं। किसान सरकार से आलू खरीद योजना में मिक्स आलू खरीद शामिल करने की मांग कर रहे हैं। ताकि आलू किसानों को योजना का सीधा लाभ मिल सके। ।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि शासन से तय मानक 30 से 55 एमएम का आलू क्रय केंद्रों के माध्यम से 487 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाना है, लेकिन ज्यादातर केंद्रों पर किसान मिला जुला आलू लेकर क्रय केंद्रों पर बेचने पहुंच रहे हैं। इसके बाद आने वाले आलू में से 25 से 30 प्रतिशत आलू ही मानक के मुताबिक खरीदने लायक होता है। ऐसे में किसान आलू लेकर क्रय केंद्र से बैरंग लौट रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों का कहना है कि उनके पास पैसा और बारदाना की कमी नहीं है, लेकिन किसान मानक सुन कर लौट रहे हैं। जिले में 13 अप्रैल से क्रय केंद्र खुलने के बाद अभी तक आलू की बोहनी नहीं होने से केंद्र प्रभारी मासूम हैं। जैथरा निवासी किसान रामदास और अवागढ़ निवासी किसान भूदेव का कहना है कि केंद्र पर जिस साइज का आलू खरीदने की बात हो रही है। उस साइज का आलू 200 पैकेट में से सिर्फ 25 से 30 पैकेट में ही निकलेगा। किसानों का कहना है कि सरकार आलू खरीद में साइज की शर्त हटाए तभी किसानों को आलू खरीद योजना का लाभ मिलेगा। आलू किसानों का कहना है छटनी के चक्कर में किसान आढ़तों पर मिक्स आलू सस्ते दामों पर बेच कर रहे हैं। सरकार को हर साइज का मिक्स आलू खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed