{"_id":"58fa5bd04f1c1b8f338b4d98","slug":"aareses-ka-shaheed-paark-mein-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस का शहीद पार्क में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस का शहीद पार्क में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
केरल में हिंदू कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केरल मेें सीपीएम सरकार के कुछ लोगों द्वारा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले से हिंदू संगठन में आक्रोश है। शुक्रवार को आरएसएस, हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
शहर के शहीद पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि केरल में जो भी कुछ अमानवीय और हिंसक घटनाएं हो रही हैं। यह बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हिंदुओं को संगठित होने की जरूरत है। इस मौके पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से पार्क से विशाल जुलूस निकाला। जुलूस जीटी रोड, बस स्टैंड, कचहरी रोड होते हुए कलक्ट्रेट पर संपन्न हुआ। जहां डीएम अमित किशोर को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के दिलीप पचौरी, सुनील पाठक, दीपक कुशवाह, अरविंद सक्सेना, श्याम जादौन, रोहिताश कुमार, शैलेंद्र सिंह, मनोज कुशवाह, दिनेश चौहान, सुखवीर सिंह, सतेंद्र, राम अवतार वर्मा, पंकज चौहान मौजूद रहे।