फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aandhee se tabaahee, maasoom sahit do kee maut

आंधी से तबाही, मासूम सहित दो की मौत

Sun, 29 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 29 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
aandhee se tabaahee, maasoom sahit do kee maut
कई जगह पेड़ टूटे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार रात को आंधी से कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिर गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। आंधी की तबाही में एक मासूम सहित दो की जाने चली गई। छह घायल है। 
विज्ञापन

शनिवार रात को आई आंधी से शहर और गांव तक की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। दर्जनों स्थानों पर होर्डिंग टूट गए। विभिन्न मार्गों पर पेड़ उखड़ गए। गऊशाला रोड पर पेड़ों के गिरने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मैनलाइन में हुए फाल्ट के चलते शहर के छह फीडर की आपूर्ति बाधित रही। कासगंज के सिढ़पुरा में तेज आंधी के दौरान मोहल्ला सराय पट्टी इंन्द्रपुरी में विनय मिश्रा अपने मकान में सो रहे थे। आंधी के दौरान टीन शेड, एवं गाटर उनके ऊपर गिर गए। इस कारण विनय का बांया हाथ कट गया और छाती पर गंभीर चोटें आई। परिवारीजन विनय को चिकित्सा के लिए एटा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में विनय की मौत हो गई। राजस्व निरीक्षकों ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। अमांपुर क्षेत्र के मोहल्ला ददवारा में रात्रि में आंधी के दौरान एक मकान की कच्ची छत गिर गई। सभी परिवारीजन घर में सो रहे थे। अन्य परिवारीजन मामूली रूप से घायल हो गए लेकिन कमरे में सो रही बालिका जोया(2)पुत्री सलीम की मौत हो गई। गंजडुडवारा के पलिया गांव में आंधी के दौरान रामसिंह की मकान की दीवार गिरने से रामसिंह व उसकी पत्नी बच्चे घायल हो गए। रामसिंह की पत्नी सुंदा देवी के गंभीर चोटें है उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि उनका पुत्र चिंतामणि (9) एवं खुशीराम (6) का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सहावर इलाके में तेज आंधी के दौरान सेवनपुर के निकट कई पेड़ गिर गए। कई छप्पर भी आंधी के दौरान उड़ गए। पटियाली में आंधी से काफी क्षति का अनुमान है। म्याऊ में कई मकानों की दीवारें गिर गई। रिजमान की दीवार गिरने से उसकी भैंस मलबे में दब गई। गंजडुडवारा रोड पर हाजी रसूल अहमद एवं वीरेंद्र बंसल की तंबाकू की दीवार ढह गई। जिला मुख्यालय पर सीएमओ ऑफिस के बाहर पेड़ गिर गया। आंधी से मोहनपुरा, ढोलना, नगरिया आदि क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर पेड़ गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed