फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aafat: The tracks cut by the boom in the Ishan river, water entered the localities

आफत: ईशन नदी में उफान से कटीं पटरियां, मोहल्लों में घुसा पानी

Wed, 21 Jul 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Aafat: The tracks cut by the boom in the Ishan river, water entered the localities
एटा। सोमवार रात से रुक-रुक कर हो रही बरसात आफत का रूप ले चुकी है। ईशन नदी में जलस्तर बढ़ने और आगे बहाव रुका होने के कारण पटरियां कट गईं। इससे श्याम विहार कॉलोनी और वर्मा नगर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। इससे करीब 6 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

ईशन नदी किनारे बने मोहल्लों में बाढ़ जैसे हालात होने के बाद नगर पालिका ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय व एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने आगरा रोड स्थिति ईशन नदी पुल पर सफाई कराई। इससे पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान आगरा रोड पर निकलने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान एक ओर के वाहनों को रोककर निकाला गया। उधर श्याम नगर और वर्मा नगर की गलियों में पानी भरने से जगह जगह इंटरलॉकिंग भी धंस गई। इससे पानी भर गया है। कई दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिर पड़े।
विज्ञापन

जब डूबने लगा शहर तब आई अतिक्रमण हटाने की याद
पिछले साल ईशन नदी की सफाई हुई थी, लेकिन अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दिया गया। जब बारिश में शहर डूबने लगा तो अफसरों को अतिक्रमण हटाने की याद आई। बुधवार को नगर पालिका ने ईशन नदी के पास बने राजकुमार और शीलेंद्र सिंह के मकानों के आगे नाले पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग...
श्याम विहार कॉलोनी में ईशन नदी का पानी आने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में पानी भर गया है।
- रवि चौधरी, उपाध्यक्ष भाकियू
ईशन नदी का पानी घरों में घुस गया है। निचले तल पर रहने वाले लोग खाना बनाने के लिए भी परेशान हैं। पानी में डूबे हुए सामान को बाहर निकाल रहे हैं।
- मनोज यादव, श्याम विहार कॉलोनी
ईशन नदी की सफाई न होने की वजह से पानी रुका हुआ था। नदी के ऊपर बने पुल के पास सफाई कराई गई है। अतिक्रमण भी हटाया गया है। ताकि पानी निकल सके।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed