फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A Youngster died in a road accident.

Etah News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 22 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
जैथरा/एटा। थाना जैथरा क्षेत्र में नगला मोहन के पास बंबा के किनारे शुक्रवार रात करीब 10 बजे घायल युवक बाइक सहित सड़क किनारे पड़ा मिला था। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव नगला कमले निवासी राजपाल सिंह पोस्टमार्टम गृह आए और अपने 18 वर्षीय पुत्र गौरव के रूप में पहचान की। बताया कि शुक्रवार शाम को कस्बा धुमरी बाजार करने के लिए गौरव बाइक से गया था। काफी तलाश के बाद शनिवार सुबह थाने गए और पुत्र के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। तब बताया कि एक युवक का शव पोस्टमार्टम गृह में रखा है। यहां आकर देखा तो मृतक पुत्र ही था। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुए हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed