{"_id":"683c90f40e1946d4a306998c","slug":"a-young-man-who-had-come-to-attend-his-aunts-wedding-died-in-a-road-accident-etah-news-c-163-1-sagr1016-134356-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मौसी की शादी में शामिल होने आए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मौसी की शादी में शामिल होने आए युवक की सड़क हादसे में मौत
Sun, 01 Jun 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज सर्किल के जसरथपुर थाना क्षेत्र में अपनी मौसी की शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस घर में मंगल गीत गूंज रहे थे, इस हादसे के बाद मातम पसर गया।
विनय (18) निवासी मुरैना मध्यप्रदेश अपनी ननिहाल बढ़ापुर गांव में मौसी की शादी में शामिल होने के लिए आया था। रविवार को घर पर दावत का इंतजाम था। लोग दावत खाने आ रहे थे। विनय अपने एक रिश्तेदार के साथ कुछ सामान खरीदने सरौंठ बाजार पैदल जा रहा था। तभी एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।