फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man returning from his in-laws' house with his wife died in an accident.

Etah News: ससुराल से पत्नी संग लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 26 Oct 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from his in-laws' house with his wife died in an accident.
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला पुखी के पास ससुराल से पत्नी संग लौट रहे युवक की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य हादसों में 4 लोग घायल हुए हैं, इनमें से दो को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी हृदेश कुमार (40) की मौत हुई है, जबकि पत्नी शीलम देवी गंभीर रूप से घायल हुई है। मृतक के भतीजे अंशुल ने बताया कि बुधवार को चाचा अपनी ससुराल जमालपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी गए थे। यहां पर चाची के भाई विपिन कुमार की बेटी बीमार थी, इसको देखकर देर शाम घर लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर गांव नगला पुखी थाना रिजोर के पास सामने से टक्कर मार दी। इसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा स्थल गांव से करीब एक किमी दूर है, जानकारी मिलते ही हम लोग पहुंच गए और दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां चाचा को डाॅक्टरों ने मृत बता दिया। जबकि चाची को भर्ती कर लिया। थाना प्रभारी अल्का तोमर ने बताया कि ट्रैक्टर से हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वहीं थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सर्रा भट्टा के पास बाइकों की भिड़ंत में देवेंद्र सिंह निवासी नगला ताली और थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव चित्तरपुर में पैदल जा रहे अमर सिंह बाइक की टक्कर से घायल हुए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है। जबकि अन्य हादसों में शिवम निवासी शिवओमपुरी कोतवाली नगर और अवनेंद्र कुमार निवासी मुबारिकपुर थाना मलावन को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed