फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man returning from a wedding died in an accident, his daughter and wife were injured.

Etah News: शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, बच्ची और पत्नी घायल

Mon, 20 Apr 2026 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from a wedding died in an accident, his daughter and wife were injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के बक्शीपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार समेत उसकी पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।
तीनों लोग शादी समारोह से लौट रह थे। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी और बेटी को भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद के थाना एका के गांव गुड़िया निवासी आशीष (35) अपनी पत्नी अनीता और 4 वर्षीय बेटी कामिनी के साथ रविवार को अपनी बुआ की बेटी की शादी में एटा के गांव कुसाड़ी आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर शादी समारोह में व्यस्तता होने की वजह से जागता रहा। सुबह करीब 7 बजे वह अपनी पत्नी और बेटी को लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। थाना रिजोर क्षेत्र के बक्शीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद सड़क किनारे पड़े घायलों पर राहगीरों की नजर पड़ी, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत आशीष को मृत घोषित कर दिया। आशीष की मौत की खबर मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मृतक के भाई ने बताया कि आशीष शादी समारोह से लौट रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed