{"_id":"69862b025522e6a2ae0e5bd4","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-due-to-a-love-affair-etah-news-c-163-1-sagr1016-146021-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रेम-प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रेम-प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
Fri, 06 Feb 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। गांव सरसेला में एक युवक मजदूरी की बात कहकर घर से निकला। युवक का शव गांव के पास स्थित कबाड़ हो चुके सरकारी गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला। मृतक के हाथ पर एक सुसाइड नोट भी लिखा है जो पढ़ने में नहीं आ रहा था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना जलेसर के गांव सरसेला निवासी गौरव ने बताया कि भाई सौरभ कुमार (28) बृहस्पतिवार को सुबह घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकले थे।
देर रात तक न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। मगर कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पटना पक्षी विहार के सामने स्थित पुराने सरकारी गेस्ट हाउस में पशु चराने गए बच्चों ने शुक्रवार की सुबह शव को फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव होने की जानकारी मिलते ही हम लोग भी वहां पहुंचे तो देखा कि शव सौरभ का है। शव घर से लगभग 700 मीटर की दूरी पर मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और शव को उतारकर आसपास से साक्ष्य संकलन किया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव के बाएं हाथ की हथेली पर एक लड़की का नाम लिखा हुआ था। गौरव ने बताया कि भाई सौरभ का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से वह मानसिक तनाव में था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता लग सकेगा।