फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man coming from Delhi was found dead in a bus.

Etah News: दिल्ली से आ रहा युवक बस में मृत मिला

Sun, 18 Jan 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 18 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A young man coming from Delhi was found dead in a bus.
एटा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में रविवार को बस स्टैंड पर नोएडा डिपो की बस में 35 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में मिला। वह दिल्ली से आ रहा था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृत युवक की पहचान ईतेंद्र उर्फ सोनू (35) कठिंगरा थाना जसरथपुर के रूप में हुई है। मृतक के साले भोले ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि जीजा पुरानी दिल्ली चावड़ी बाजार में हलवाई का कार्य करते थे। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर वह यहां पहुंचे हैं। बस स्टाफ ने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो की बस में दिल्ली से वह एटा आ रहे थे। एटा बस स्टैंड पहुंचने पर यात्रियों ने उन्हें सीट पर अचेत अवस्था में देखा।
विज्ञापन

काफी देर तक हरकत न होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपार्ट आने पर ही मौत का स्पष्ट कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed