{"_id":"65789d767cbaf3ad8e05ec06","slug":"a-young-man-bringing-medicines-was-crushed-by-a-truck-he-died-etah-news-c-163-1-sagr1016-9611-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दवा लेकर आ रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दवा लेकर आ रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
Tue, 12 Dec 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र जीटी रोड स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय चौक के पास मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बीमारी की दवा लेकर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसा में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव मुखरना निवासी अतुल कुमार (24) की दर्दनाक मौत हुई है। मृतक के भाई अंशुल ने बताया कि आगरा से बीमारी की दवा दिलाकर देरशाम घर के लिए लौट रहे थे, तभी दीन दयाल चौराहा पर रोडवेज बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाकर भाई के ऊपर चढ़ा दिया। ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से निकल गया और बुरी तरह से कुचल गया। इसके चलते मौके पर ही मौत हो गई। हादसा के बाद ट्रक मौके पर ही फंस गया, इसकी वजह से चालक भी पकड़ लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि हादसा में युवक की दर्दनाक मौत हुई है। हादसा के बाद ट्रक मौके पर ही फंस गया था, इसकी वजह से चालक सहित ट्रक को हिसरात में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।