{"_id":"69bc40e7594c4755f908039f","slug":"a-teacher-who-arrived-drunk-for-the-police-recruitment-exam-was-served-a-notice-etah-news-c-163-1-eta1004-147927-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस भर्ती परीक्षा में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस भर्ती परीक्षा में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक को थमाया नोटिस
Fri, 20 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर दो दिवसीय उपनिरीक्षक पुलिस नागरिक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें दूसरे दिन एक शिक्षक शराब के नशे में ड्यूटी करने के लिए पहुंचे। उन्हें आंतरिक सचल दल ने परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया। वहीं बीएसए ने शिक्षक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
शहर के जीटी रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में उपनिरीक्षक पुलिस नागरिक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 15 मार्च को एक सहायक अध्यापक ड्यूटी करने के लिए पहुंचे। इस दौरान आंतरिक सचल दल ने उन्हें नशे की हालात में पकड़ लिया। उन्हें तत्काल वहां से हटाकर दूसरे शिक्षक को तैनात किया गया। इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग को दी। बीएसए दिनेश कुमार ने सहायक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।