धोखेबाज बेटा: पेंशन दिलाने के बहाने वृद्ध मां की संपत्ति करा ली नाम, नातियों ने भी तोड़ा भरोसा
एक वृद्धा ने धोखाधड़ी से संपत्ति अपने नाम कराने की रिपोर्ट पुत्र और दो नातियों के खिलाफ दर्ज कराई है। वृद्धा का आरोप है कि पेंशन दिलाने के नाम पर गुमराह किया।
विस्तार
एटा कोतवाली नगर में एक वृद्धा ने धोखाधड़ी से संपत्ति अपने नाम कराने की रिपोर्ट पुत्र और दो नातियों के खिलाफ दर्ज कराई है। वृद्धा का आरोप है कि पेंशन दिलाने के नाम पर गुमराह किया गया। बेटे ने ही उसकी साथ धोखेबाजी नहीं की, बल्कि उसके नातियों ने भी भरोसा तोड़ दिया। पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन
यहां का है मामला
गांव उददेतपुर निवासी सुखदेवी ने अपने पुत्र तुर्रम सिंह, नाती आशीष व सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पेंशन दिलाने के नाम पर तुर्रम सिंह एटा लेकर आया था। यहां धोखाधड़ी कर अपनी पत्नी मीना देवी के नाम सारी संपत्ति की वसीयत करा ली। इस बात की जानकारी अन्य पुत्र वीरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह और रामसिंह को हुई तो उन्होंने मुझे बताया। इसके बाद जमीन वापस करने के लिए तुर्रम से कहा तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और गुमराह करता रहा।
ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम
दर्ज हुआ मुकदमा
कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा के साथ पुत्र ने ही धोखाधड़ी की है। तहरीर के आधार पर पुत्र और नातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - फेसुबक का 'डर्टी फ्रेंड': चार साल पहले मुलाकात, शादी के बाद भी लूटता रहा आबरू...फिर आया अगस्त का दूसरा सप्ताह