फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A rain of fours and sixes in APL: spectators cheered till late night

एपीएल में चौके-छक्कों की बरसात: देर रात तक झूमे दर्शक

Thu, 28 May 2026 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A rain of fours and sixes in APL: spectators cheered till late night
अलीगंज। डीएवी कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे अलीगंज प्रीमियर लीग (एपीएल) में बुधवार देर रात तक पांच मैच खेले गए। मैदान पर लगाए जा रहे चौके-छक्कों ने दर्शकों को अंत तक बैठने को मजबूर कर दिया। सुल्तान क्लब और पुष्पा-2 टीम को हराकर छिबरामऊ की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन


एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पांचवां सेमीफाइनल मैच छिबरामऊ और पुष्पा-2 के बीच खेला गया। छिबरामऊ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। जवाब में पुष्पा-2 की टीम एक के बाद एक विकेट गिरने से 90 रन पर सिमट गई। 12 रन से सेमीफाइनल मैच जीतकर छिबरामऊ टीम फाइनल में पहुंच गई। चौथा मैच कस्बे के सुल्तान क्लब और छिबरामऊ टीम के बीच खेला गया। इसमें छिबरामऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। छिबरामऊ टीम के बल्लेबाज आमिर लेफ्टिनेंट ने 29 गेंदों में 90 रन बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। जवाब में सुल्तान क्लब की टीम 98 रन पर सिमट गई। दोनों मैच में छिबरामऊ टीम के आमिर मैन ऑफ द मैच रहे। लीग का पहला मैच कस्बे के एसपीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और कायमगंज की बरकाती स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एसपीएस टीम सिर्फ 60 रन पर ढेर हो गई। जवाब में बरकाती स्पोर्ट्स की टीम ने मात्र पांच ओवर में दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बरकाती टीम के सुल्तान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला कायमगंज की खान स्पोर्ट्स और गुड़गांव की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुड़गांव की टीम ने 117 रन बनाए। जबकि खान स्पोर्ट्स की
विज्ञापन

98 रन पर सिमट गई। तीसरे मुकाबले में पुष्पा-2 टीम ने कायमगंज की बरकाती स्पोर्ट्स पर शुरू से दबाव बनाए रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुष्पा-2 ने 160 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बरकाती स्पोर्ट्स की टीम 90 रन से मुकाबला हार गई। पुष्पा-2 टीम के स्टार खिलाड़ी कौशल राठौर ने मात्र 16 गेंदों में कई चौके-छक्के लगाकर 48 रन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed