फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A laborer was killed by hitting him on the head with an axe.

Etah News: सिर में कुल्हाड़ी मारकर ले ली मजदूर की जान

Tue, 13 Jan 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A laborer was killed by hitting him on the head with an axe.
मृतक नीटू का फाइल फोटो
एटा। ईंट-भट्ठे पर तूरी डालने का काम करने वाले मजदूर पर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर दिया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ के गांव नरौरा निवासी रामू ने बताया कि तहेरे भाई नीटू (38) थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव दलशाहपुर में ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। यहां वह तूरी डालने का काम करते थे। प्रतिदिन की तरह रविवार को दोपहर लगभग 3 बजे काम कर रहे थे। इसी बीच पीछे से एक युवक ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। कुल्हाड़ी नीटू के सिर में लगी और खून बहने लगा। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देखकर वहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

घायल नीटू को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस ले आए। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लिया। पहले लग रहा था कि हमलावर मानसिक रूप से बीमार है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पता चला कि उसने नशा किया हुआ था। मृतक के परिजन ने तहरीर नहीं दी है, इंतजार किया जा रहा है। पुलिस घटना की गहनता के साथ छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed