फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A huge procession was taken out against the murder of Jain monk.

Etah News: जैन मुनि की हत्या के विरोध में विशाल जुलूस निकाला

Thu, 20 Jul 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
A huge procession was taken out against the murder of Jain monk.
जलेसर। जैन धर्म के संत आचार्य श्री 108 कामकुमार नंदी जी महाराज की बेलगांव कर्नाटक के नंदी गांव में जैनसंत की निर्मम हत्या करके उनके शरीर के टुकड़े बोरबेल में फेंक दिये गए। इसमें जैन समाज ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम महीपाल सिंह को ज्ञापन पत्र सौंपा।
विज्ञापन


नगर के मंडी जवाहरगंज स्थित श्री आदिनाथ जिनालय से कनार्टक के बेलगावी के चिकोडी में हुई दिगंबर जैन संत की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला। जुलूस मंडी जवाहरगंज से नाला बाजार, कला बाजार मोड़, बड़ा बाजार, पोस्तीखाना, शेरगंज, कटरा चुंगी होते हुए नई तहसील पहुंचा। जहां पर समाज के लोगों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम महीपाल सिंह को ज्ञापन सौंपे गए। हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उसके उपरांत 9 बार णमोकार महामंत्र का पाठ करके आचार्य श्री की आत्मा को शांति प्रदान हो ऐसी प्रभु से कामना की गई।
विज्ञापन

वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि संजीव वर्मा ने कहा कि जहां भी जैन संत बिहार करें उनको पुलिस फोर्स की अवश्य व्यवस्था की जाए साथ ही इस हत्या का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। साथ ही फास्ट ट्रैक में कार्रवाई कराकर जल्द ही आरोपियों को फांसी की सजा मिले। अनिल कुमार जैन अध्यक्ष, कैलाश चन्द्र जैन मंत्री, महेश चन्द्र जैन, कपिलदेव वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, महेंद्र जैन, आनंद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed