{"_id":"689245ff5ff4a430c50306ec","slug":"a-farmer-died-after-being-hit-by-a-bike-etah-news-c-163-1-eta1001-137252-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइक की चपेट में आने से किसान की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइक की चपेट में आने से किसान की गई जान
Tue, 05 Aug 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। खेत से लौट रहे किसान की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना थाना सकरौली क्षेत्र के गांव भुर्रका की है। मृतक के बेटे श्यामवीर सिंह ने गांव बिचपुरी निवासी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्यामवीर सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम लगभग 4 बजे पिता महावीर सिंह (70) खेत से फसल देखकर लौट रहे थे। गांव के पास ही आगरा रोड पर बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर लाए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौैत हो गई।
थाने में सूचना देकर बाइक चालक राजेश के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मार देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता की मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।