फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A deadly attack on brother-in-law and brother-in-law returning home after a date

Etah News: तारीख कर घर लौट रहे जीजा और साले पर जानलेवा हमला

Thu, 12 Mar 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A deadly attack on brother-in-law and brother-in-law returning home after a date
एटा। तारीख से लौट रहे युवक पर ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मारहरा कस्बे के गांव जरेलिया निवासी विचित्रवीर अपने बहनोई के छोटे भाई डोरीलाल निवासी मामूलगंज के साथ जिला न्यायालय से तारीख कर घर लौट रहे थे। रास्ते में रेलवे अंडरपास के समीप ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों व ईंट से हमलाकर कर घायल कर दिया। घायलों को सड़क पर तड़पता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


विचित्रवीर ने बताया कि डोरीलाल व उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। एक वर्ष पूर्व हुए विवाह के बाद से ही दोनों अलग रह रहे थे और मामला जिला न्यायालय में चल रहा था। बुधवार को दोनों पक्ष समझौते के लिए न्यायालय आए थे बात न बनने के बाद लौटते समय रास्ते में घेरकर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर चौकी इंचार्ज इंद्रपुरी पारस त्यागी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष समझौते के लिए आए थे तभी विवाद हुआ। मामले की जांच की जा रही है इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed