फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A bullet was fired when water splashed while gargling, injuring the contractor.

Etah News: कुल्ला करते समय गिरे छींटे तो चला दी गोली, ठेकेदार घायल

Tue, 14 Oct 2025 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A bullet was fired when water splashed while gargling, injuring the contractor.
एटा। एक युवक ने खाना खाने के बाद घर के बाहर आकर कुल्ला किया तो पानी के छींटे सामने रहने वाले व्यक्ति के ऊपर चले गए। इसी बात के कारण विवाद होने लगा। इतने में दूसरे व्यक्ति ने तमंचा लाकर फायर कर दिया। गोली पास की दुकान से सामान खरीद रहे ठेकेदार को लग गई जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना नयागांव के कदरागंज निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि रविवार को छत पर खाना खाने के बाद नीचे आकर घर के बाहर वह कुल्ला कर रहे थे। उसी समय पानी के कुछ छींटे सामने खड़े उमेश के ऊपर चले गए। इसी बात से वह आग बबूला हो गया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ा तो उसने पीटना शुरू कर दिया। इतने में उसका भाई उदयवीर उर्फ मजनू घर के अंदर से तमंचा निकालकर लाया और गोली चला दी। गोली पास में ही दुकान पर खड़े गांव के लेबर ठेकेदार शिशुपाल सिंह के पेट में दाहिनी और लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

यह देखकर आरोपी मौके से भाग गए। घायल शिशुपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आए। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी की। घायल शिशुपाल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि गोविंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed