{"_id":"4-90652","slug":"Etah-90652-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना
Etah
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में चोरों ने दो बंद घरों को अपना निशाना बना लिया। चोर यहां से हजारों की नकदी और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। चोरों ने जिन दो घरों में अपने हाथ साफ किए उनमें एक घर लेखपाल का भी है। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ितों ने तहरीर दे दी है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला रेवाड़ी निवासी रहीशउल रहमान ने बताया कि मोहल्ले में ही उसके पिता का घर है। गत 25 नवंबर को वह मां के साथ ससुराल गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। दूसरे दिन जब लौटकर आए तो घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। चोर घर में रखी 60 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, एक अंगूठी, चांदी की पायजेब सहित अन्य लाखों का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर दे दी है।
मोहल्ला शांतिनगर निवासी राजकुमार कौशल के घर जो कि कासगंज में लेखपाल हैं। पीड़ित ने बताया कि गत दिन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जिला शहाजहांपुर के कस्बा कलान परिवार के साथ गए थे। घर पर ताला लगा था। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस आए और सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह बच्चों को पढ़ाने जब शिक्षक पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे के ताले टूटे व गेट खुला देखा तो फोन पर जानकारी दी। चोर ताले भी साथ ले गए हैं। घर पहुंचने पर देखा तो चोर सोने का हार, चूड़ियां, दो अंगूठी, जंजीर, 50 ग्राम चांदी व अन्य सामान के साथ 15 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं। घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।