{"_id":"4-90485","slug":"Etah-90485-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दफनाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दफनाया शव
Etah
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। मोहल्ला अग्रैयान के लोगों के कब्रिस्तान पर मोहल्ले के ही नामित सपा सभासद द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे कब्जे से मोहल्लावासियों में रोष है। सोमवार को इसे लेकर विवाद हो गया और शव नहीं दफनाने दिया। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शव दफनाया गया। देर शाम सभासद द्वारा की कई फायरिंग से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत किया।
मोहल्ला अग्रैयान के लोगाें का कब्रिस्तान हाथरस जंक्शन मार्ग पर है। सोमवार को मोहल्ला निवासी हाफिज खां की मौत हो जाने पर परिवारीजनों द्वारा कब्रिस्तान में कब्र खोदने का प्रयास किया तो नामित सभासद खलील चौधरी द्वारा विरोध करते हुए कब्र खोदने नहीं दी। मोहल्ले के चुने गए सभासद हनीफ उस्मानी के नेतृत्व में मेहंदी खां, मुन्न्ने खां, शाकिर अली आदि सैकड़ों लोग उपजिलाधिकारी के पास पहुंचे। उपजिलाधिकरी रवि प्रकाश श्रीवास्तव, तहसीलदार राजीव राज राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कब्र खोदवाई और कब्रिस्तान की नापतौल भी कराई। दोपहर बाद शव दफनाया गया।
प्रशासन ने उस समय तो मामला शांत करा दिया। बाद में शाम करीब साढे़ चार बजे नामित सभासद के आवास के पास बंटी पठान के घर दावत का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान सभासद के घर से फायरिंग हुई। इससे लोगों में दहशत फैल गई और पथराव भी हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर भारी भीड़ को कोतवाली पुलिस ने शांत करने का प्रयास किया। आरोपी सभासद खलील चौधरी एवं उसके भाई जुल्फकार को हिरासत में ले लिया। पुलिस बल को तैनात कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।