फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अवागढ़। शनिवार की शाम पांच बजे रोडवेज तिराहे पर किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ फायरिंग हुई। इससे बाजार में भगदड़ मचने के साथ दुकानें बंद हो गईं। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंच गई। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक-दूसरे पर लूट व रायफल छीनने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्ष थाने में जमे हुए थे। सीओ जलेसर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला खना निवासी पूर्व प्रधान सतेंद्र यादव व गांव कटेलिया निवासी जिला पंचायत सदस्य नरेश पाल सिंह यादव अपने साथियों के साथ शाम पांच बजे रोडवेज तिराहे पर खड़े थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने के साथ फायरिंग शुरू हो गई। गोली चलते ही बाजार में भगदड़ मच गई। रोडवेज तिराहे की दुकानें भी बंद हो र्गइं। देर शाम दोनों ही पक्ष थाने जा पहुंचे। एक पक्ष से सतेंद्र यादव के पिता पन्नालाल ने जिला पंचायत सदस्य नरेशपाल सिंह के अलावा पप्पू यादव, योगेश यादव व दो तीन अन्य निवासी गांव नावली के खिलाफ एक राय होकर हमला करने और लाइसेंसी रायफल छीनकर मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से जिला पंचायत सदस्य नरेशपाल सिंह ने पन्नालाल, पुत्र सतेंद्र, नाती रोहित, धर्मेंद्र व दो तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह जलेसर से उगाही का साढ़े तीन लाख रुपये लेकर आ रहे थे, चौराहे पर खडे़ लोगों ने फायर कर रुपये लूट लिए। भागते आरोपियों का पीछा कर रायफल छीन ली और थाने में जमा करा दी। थाने पर सीओ जलेसर आरएस चौहान भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed