{"_id":"4-82502","slug":"Etah-82502-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक कैलेंडर जारी दी योजनाओं की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक कैलेंडर जारी दी योजनाओं की जानकारी
Etah
Updated Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नए शिक्षा सत्र की तैयारियों का जायजा लेते हुए सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को शैक्षिक कैलेंडर की जानकारी दी। साथ ही छात्रवृत्ति, केंद्र पुरोनिधानित योजना एवं मास्टर डाटा आदि की ऑनलाइन फीडिंग पर दिशा निर्देश दिए।
क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इंटर कालेज में उपस्थित प्रधानाचार्यों को सुनील कुमार ने कहा कि शैक्षिक वातावरण सुधारने के लिए तीन जुलाई से ही विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु होना चाहिए। ऐसे में प्रधानाचार्य शिक्षकों की बैठक में कोर्स विभाजन के साथ ही उनकी संबंधित जिम्मेदारियां भी तय करें। नई व्यवस्था के अनुसार कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाओं का मास्टर डाटा प्रधानाचार्यों को ही संशोधित कराना है। इन कक्षाओं के छात्रवृत्ति आवेदन 15 जुलाई तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।
शिक्षा अधिकारी ने केंद्र पुरोनिधानित योजना एवं इंस्पायर योजना के बारे में भी जानकारी दी। मॉडल प्रदर्शनी की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। बैठक को पिछड़ा वर्ग अधिकारी अजयवीर सिंह यादव, समाज कल्याण अधिकारी विनोद शंकर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश वशिष्ठ, राघव आमौरिया, डॉ. अनोखे सिंह यादव, मनोज तिवारी, अभिलाख सिंह यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्यों ने भी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।