फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   घेराव करने गए एटा के छह पदाधिकारी घायल

घेराव करने गए एटा के छह पदाधिकारी घायल

Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा। सूबे में बिगड़ती कानून और चरमराती विद्युत व्यवस्था व युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दे पर सोमवार को लखनऊ विधानसभा का घेराव कर रहे भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इसमें एटा से गए कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें छह पदाधिकारियों को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने लखनऊ से अमर उजाला को फोन पर बताया कि एटा से लखनऊ के लिए 130 युवा भाजपाई दो बसों द्वारा गए थे। उनके अनुसार तमाम कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं। जबकि छह कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ कार्यकर्ता लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में एकत्रित हैं। उन्हाेंने यह भी बताया कि भगदड़ के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के मोबाइल, पर्स आदि भी खो गए हैं।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र जादौन ने कहा कि पुलिस की ये बर्बरता निदंनीय है, इससे सपा की बौखलाहट आम जनता के सामने आने लगी है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को सपा सरकार अपने इसी अंदाज में दबाना चाहती है। महामंत्री राहुल सिंह ने भी घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
जिला कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह जादौन, जिला महामंत्री राहुल सिंह चौहान, प्रांतीय मंत्री बृज प्रदेश विनीत प्रकाश गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष बृज प्रदेश गोपाल शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed