{"_id":"4-82499","slug":"Etah-82499-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने कोल्डड्रिंक पिलाकर माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने कोल्डड्रिंक पिलाकर माल उड़ाया
Etah
Updated Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दिल्ली से लौट रहे तीन युवक जहरखुरानी के शिकार हो गए। जहरखुरानों ने उनके पास से हजारों रुपये का सामन और नकदी साफ कर दी। अचेत हुए तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक को तो युवती ने कोल्डड्रिंक पिलाकर माल पर कर दिया।
कोतवाली देहात के गांव बारथर निवासी अवधेश दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। रविवार रात्रि घर लौट रहा था, तभी बगल में बैठी एक युवती ने उसे कोल्डड्रिंक पीने को दी। इसे पीते ही वह अचेत हो गया। आरोप है कि युवती उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये व मोबाइल ले रास्ते में कहीं उतर गई। परिचालक ने उसे अचेतावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने ये जानकारी दी। उसके परिजनों को सुचना दे दी गई है। दूसरे मामले में अस्पताल में होश आने के बाद अलीगढ़ निवासी सुनील ने बताया कि वह रविवार को रोडवेज बस से घर लौट रहा था, तभी बगल में बैठे जहरखुरान ने पानी पीने को दिया, जिसे पीते ही वह अचेत हो गया। तब उसने जेब में रखे साढ़े तीन हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। तीसरे जहरखुरानी के शिकार युवक को अभी तक होश नहीं आ सका है।