फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ‘मेहनत का पूरा पैसा मिलना चाहिए’

‘मेहनत का पूरा पैसा मिलना चाहिए’

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा। रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सम्मेलन हुआ। इसमें कार्यकत्रियों एवं मजदूर संघ की समस्याओं पर मंथन किया। समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा कि मजूदर संघ जो कहता है, वह करता है। वह देश हित में काम करता है। इसके लिए मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का पूरा पैसा दिया जाना चाहिए। सम्मेलन में संघ पदाधिकारियों ने कार्यकत्रियों की समस्याएं उठाईं। वक्ताओं का कहना है कि कार्यकत्रियों को 3,200 रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो महंगाई के हिसाब से बहुत कम है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दे वेतन दिया जाए, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए भवनों की व्यवस्था कराने, कार्यकत्रियों को साड़ी मूल्य 1000 रुपये दिए जाने, केंद्रों पर अलमारी आदि संसाधनों की व्यवस्था कराने आदि की मांग की गई।
विज्ञापन

महामंत्री जगदीश वाजपेयी ने कहा कि महंगाई के दौर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सबसे कम वेतन दिया जाना नारी जाति का अपमान करना है। मजदूर संघ के सह संगठन मंत्री शंकरलाल ने कहा कि अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य शंभू शरण मिश्र, धर्म पाल शर्मा, नरेंद्र सिंह शाक्य, मनोज कुमार, सोवरन सिंह, राधेश्याम, मीना शर्मा, उर्मिला, मंजू यादव, हरिओम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी संघ की मीनू अध्यक्ष
आंगनबाड़ी जिला कार्यकारिणी में मीनू शर्मा को अध्यक्ष, मंजू यादव व राजेश यादव को उपाध्यक्ष, उर्मिला को महामंत्री, राजेश्वरी, माधुरी पांडेय को मंत्री, निर्मला यादव को कोषाध्यक्ष, मधू वर्मा को प्रचार मंत्री, कमलेश को कार्यालय मंत्री, रानी देवी को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। अवागढ़ से सुनीता, सकीट से प्रीती, शीतलपुर से ममता को, जलेसर से अनीता को सदस्य नामित किया।

मजदूर संघ के रामवीर अध्यक्ष
भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी में रामवीर सिंह को अध्यक्ष, दीपक सक्सेना, मंजू यादव को उपाध्यक्ष, नरेंद्र शाक्य को जिलामंत्री, रवीश उपाध्याय व हरिओम को संयुक्त मंत्री, सोवरन सिंह को कार्यालय मंत्री, प्रदीप कुमार वर्मा को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed